० सहयोगी संगीत वानखेड़े ने लगाए आरोप
० मराठा आंदोलन में फूट पड़ने की संभावना
मुंबई। मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) की तरफ से किए जा रहे आंदोलन में फूट पड़ने की संभावना है। बुधवार को जरांगे के सहयोगी और कीर्तनकार अजय बारसकर (Ajay Barskar) ने कई आरोप लगाए थे। इसके अगले दिन जरांगे के साथ काम करने वाली संगीता वानखेड़े (Sangeeta Wankhede) ने आरोप लगाया कि आंदोलन के पीछे शरद पवार (Sharad Pawar) का हाथ है।
संगीता वानखेड़े ने कहा कि मैं पहले मनोज जरांगे को एक सीधा-साधा गांव वाला आदमी समझती थी। जरांगे पाटिल के समर्थन करते हुए मैंने ही छगन भुजबल को ट्रोल किया, लेकिन सच्चाई का एहसास होने के बाद मैं पिछले एक से डेढ़ महीने से विरोध कर रही हूं। उन्हें शरद पवार का भी फोन आ रहा था। शरद पवार जैसा बोलते हैं, वैसा ही जरांगे पाटिल करते हैं। पुणे शहर में राकांपा पदाधिकारियों ने मनोज जरांगे के बैनर लगाए थे। इसके पहले जरांगे पाटिल के करीबी अजय बारसकर ने आरोप लगाया था कि जरांगे को अध्यादेश और एक्ट में अंतर नहीं पता है। उनके पास कोई सामान्य ज्ञान नहीं है। वे लोगों को धोखा दे रहे हैं। उसने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया है। इससे मराठा समुदाय को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि जरांगे पाटिल ने अजय बारसकर के आरोपों से साफ इंकार कर दिया था। उनका कहना है कि सरकार उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है। पाटिल ने आरोप लगाया कि अजय महाराज ने उन पर आरोप लगाने के लिए सरकार से पैसे लिए हैं।
शरद पवार ने कभी नहीं किया संपर्क: जयंत पाटिल
इधर शरद पवार गुट के राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि शरद पवार ने कभी भी मनोज जरांगे पाटिल से संपर्क नहीं किया, जरांगे पाटिल किसके संपर्क में हैं? यह जानकारी पूरे महाराष्ट्र को है, ऐसा मेरा अनुमान है। मुख्यमंत्री और मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) के बीच बातचीत में किस बात पर मतभेद हो रहे हैं, सरकार को इस बात का अध्ययन कर ऐसे आंदोलन बार-बार नहीं हो, इसका ध्यान रखना चाहिए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 22 , 2024, 08:30 AM