महानगर संवाददाता, मुंबई। राज्य में सुपर स्टोर्स में वाइन बेचने की अनुमति देकर आलोचना झेल रही महाविकास आघाड़ी सरकार के मंत्री और राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता को भाजपा शासित पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (मामाजी) का मार्गदर्शन लेना चाहिए।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मलिक ने कहा कि विपक्ष के नेता का कहना है कि वे महाराष्ट्र को मद्यराष्ट्र नहीं बनने देंगे, तो उन्हें मध्यप्रदेश की पॉलिसी को भी देखना चाहिए। वहां तो घर-घर में बार खोलने की अनुमति प्रदान की गई है, साथ ही महुआ से शराब बनाने की नई नीति बनाई गई है और उस पर उत्पादन शुल्क नहीं लगाया जा रहा है। हम नेता प्रतिपक्ष से कहना चाहते हैं कि वे पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री मामाजी का मार्गदर्शन लें और बाद में महाराष्ट्र सरकार की पॉलिसी पर बात करने का काम करें।
मलिक ने कहा कि बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में वाइन पॉलिसी को लागू करने का निर्णय लिया गया। इस बारे में भाजपा नेता बहुत सारी बातें कर रहे हैं। वे बताएं कि क्या उनके नेताओं के शराब के कारखाने, वाइन शॉप, बार नहीं है? क्या भाजपा अपने सभी कार्यकर्ताओं से कहेगी कि अपने शराब के सभी लाइसेंस सरेंडर कर दो और आज से शराब मत पीओ। मलिक ने कहा कि शराब के कारोबार में भाजपा के सबसे अधिक नेता शामिल है। हमें लगता है कि भाजपा के लोग सबसे अधिक पियक्कड़ हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 02 , 2022, 10:28 AM