Pankaja Munde: मेरे लिए नहीं बचा कोई निर्वाचन क्षेत्र, पंकजा मुंडे ने सुनाया अपना दुखड़ा  

Mon, Feb 12 , 2024, 07:57 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महानगर संवाददाता
मुंबई।
छत्रपति संभाजी नगर में रविवार को भाजपा के गांव चलो अभियान के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) ने कहा कि जब भी किसी चुनाव की घोषणा होती है तो उनके नाम की चर्चा होती है और लोग सोचते हैं कि वह किसी पद का इंतजार कर रही हैं, लेकिन राज्य में तीन दलों के नेतृत्व वाली महायुति सरकार के गठन के बाद उनके लिए कोई निर्वाचन क्षेत्र नहीं बचा (no constituency left) है। बता दें कि राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारी के लिए पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) के नाम की चर्चा है।
पंकजा मुंडे 2019 का चुनाव बीड की परली विधानसभा सीट से अपने चचेरे भाई और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता धनंजय मुंडे से हार गई थी, जो वर्तमान में राज्य में मंत्री हैं। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार में  एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजित पवार नीत राकांपा शामिल हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह लोकसभा या राज्यसभा जाना चाहेंगी, इस पर पंकजा मुंडे ने कहा कि अभी इस बारे में बहुत देर हो गई है। उन्होंने कहा कि अब मायने ये रखता है कि बीड और राज्य के अन्य हिस्सों में उनके समर्थक क्या सोचते हैं और वे उन्हें कहां देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे मुझे वहां (उस पद पर) देखते हैं तो यह बहुत बड़ी बात होगी।

नहीं दिखाते पूरा भाषण: फडणवीस
इधर जब पंकजा मुंडे से संबंधित सवाल पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि मीडिया वाले पंकजा ताई का पूरा भाषण नहीं दिखाते। वे भाजपा की राष्ट्रीय नेता है और पार्टी के साथ मजबूती से जुड़ी हुई हैं। पार्टी में हमेशा उनका सम्मान होता है और आगे भी होता रहेगा। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने कहा कि पंकजा मुंडे भाजपा की केंद्रीय नेता हैं। भले ही वे पिछले पांच साल से जन प्रतिनिधि नहीं है, लेकिन वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका पूरा बयान देखेंगे तो सभी को पता चल जाएगा कि उन्होंने असल में क्या कहा था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups