तेलंगाना विधानसभा का बजट सत्र का चौथा दिन

Mon, Feb 12 , 2024, 01:00 AM

Source : Uni India

हैदराबाद।  तेलंगाना विधानसभा बजट सत्र (Telangana Assembly budget session) का चौथा दिन सोमवार को शुरू हुआ। कार्यसूची के अनुसार सत्र की शुरुआत दोपहर एक बजे शोक प्रस्ताव (condolence resolution) पारित करने के साथ हुई। इसके बाद, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी (A Revanth Reddy) तंबाकू निषेध अधिनियम संशोधन विधेयक (Tobacco Prohibition Act Amendment Bill) पेश करेंगे। उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क बाद में 2023-24 में अतिरिक्त अनुमानित व्यय पर प्रस्ताव पेश करेंगे, इसके बाद 2024-25 के लिए लेखा बजट पर वोट पर बहस होगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार शाम को प्रजा भवन में सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी ने 'परियोजनाओं का निर्माण - अनियमितताएं' पर एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री श्री भट्टी विक्रमार्क, मंत्री, विधायक और एमएलसी शामिल हुए।
इस अवसर पर सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने विधायकों और एमएलसी को कृष्णा नदी परियोजनाओं को कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड (केआरएमबी) को सौंपने के संबंध में विपक्ष की आलोचना का जवाब देने का निर्देश दिया।

विपक्षी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी ने सरकार द्वारा कृष्णा नदी परियोजनाओं को केआरएमबी को सौंपने के विरोध में 13 फरवरी को नलगोंडा में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित करने की योजना बनाई है। राज्य सरकार ने एक कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया है और विपक्षी दलों को 13 फरवरी को मेदिगड्डा परियोजना का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है। मुख्य विपक्षी दलों, बीआरएस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने हालांकि निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups