महानगर संवाददाता, मुंबई। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस ने बुधवार को 24 स्टार प्रचारकों की सूची घोषित की है। इस सूची में राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार सहित पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं।
राकांपा के स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार, राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रफुल्ल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव और सांसद सुनील तटकरे, सांसद सुप्रिया सुले, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष और जलसंपदा मंत्री जयंत पाटिल, गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड, मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता और अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक, सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे, ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रीफ, केरल के वन मंत्री एके ससिनद्रन, राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र वर्मा, सांसद फौजिया खान, युवक राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा, विद्यार्थी राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया दुहन, अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शब्बीर विद्रोही, गोवा अध्यक्ष जोसे फिलीप डिसूजा, डॉ. प्रफुल हेडे, अविनाश भोसले, सतीश नारायणी (गोवा), केरल के अध्यक्ष पीसी. चोको, केरल के विधायक थॉमस के. थॉमस, महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो आदि शामिल है।
स्टार प्रचारकों की यह सूची दिल्ली कार्यालय से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व कार्यकारिणी सदस्य एसआर कोहली ने जारी की। गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 02 , 2022, 07:38 AM