Ramnaresh Tiwari: भाजपा की राजस्थान में भी सोमवार से शुरु होगी ग्राम परिक्रमा यात्रा-तिवारी

Sun, Feb 11 , 2024, 03:05 AM

Source : Uni India

जयपुर, 11 फरवरी (वार्ता)। केंद्र सरकार (Central government) के विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) देशभर में बारह फरवरी से एक महीने तक “ग्राम परिक्रमा यात्रा” के रुप में अभियान चलाएगी और इसके तहत राजस्थान में भी सभी जगहों पर सोमवार से यह यात्रा शुरु होगी। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी (Ramnaresh Tiwari) ने रविवार को यहां मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के किसान मोर्चा को इस अभियान को चलाने का जिम्मा मिला है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 12 फरवरी को दोपहर साढ़े बारह बजे उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के शुक्रताल से ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। किसानों एवं मजदूरों की आकांक्षाओं को जानने के उदेश्य से एक महीने चलने वाली ग्राम परिक्रमा यात्रा में भाजपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी को देश के दो लाख से अधिक गांवों में पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। श्री तिवारी ने बताया कि इसी के तहत राजस्थान में भी इसी दिन से अभियान का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के के शुभारंभ का सीधा प्रसारण देश के सभी संगठनात्मक जिलों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक संगठनात्मक जिले में होने वाले सीधे प्रसारण समारोह में हजारों की संख्या में किसानों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में 44 संगठनात्मक जिलों में यह यात्रा शुरु होगी। उन्होंने बताया कि खासकर गांवों में किसान-मजदूर तक केंद्र की मोदी सरकार की किसान हितैषी गारंटी योजनाओं के बारे में जागरूक उन्हें लाभांवित करने के लिए भाजपा 12 फरवरी से एक महीने तक इस अभियान को चलायेगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान में यह यात्रा 15 फरवरी के बाद अपनी गति पकड़ेगी और प्रदेश के 44 संगठनात्मक जिलों में मोदी सरकार की जनहित की योजना को जनता तक पहुंचाया जायेगा।
इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने के लिए किसान मोर्चा ने प्रदेश एवं जिला स्तर पर समितियां गठित की हैं, जिसमें छह सदस्यीय प्रदेश समिति में संयोजक के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी, सदस्य मोर्चा के महामंत्री ओ पी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष खीमाराम चौधरी एवं गणपत सिंह राठौड़, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ढाका एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी गुरजंट सिंह धालीवाल को शामिल किया गया है। इसके अलावा जिलों की जिला समिति में आठ सदस्य होंगे, इनमें मोर्चा के जिलाध्यक्ष संयोजक, पांच कार्यक्रम प्रभारी, जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी सदस्य होंगे।
किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मोतीलाल मीणा ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ गाय, हल, ट्रैक्टर एवं अन्य कृषि यंत्रों का पूजन करके किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से गांव में किसान मजदूर चौपाल लगाकर पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार के किसान हितैषी गारंटेड योजनाओं पर चर्चा होगी। इनमें खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के शुभारंभ के मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री, सांसद, प्रदेश के केबिनेट, राज्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक मौजूद रहेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Supreme Court on Stray Dogs: आवारा कुत्तों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट!  स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों से हटाने का दिया निर्देश 
बैतूल जिले के कुप्पा ग्राम में एक के बाद एक लगातार मिसाइल या गोला गिरने से खेत में धमाका! ग्रामीणों और किसानों में दहशत व्याप्त 
तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों में देरी, यात्री परेशान
 Massive Fire Breaks : कोलकाता में लालबाजार के पास एक गोदाम में लगी  भीषण आग ! आसपास के इलाकों में धुएं का अंबार 
राहुल पर फिर बिफरे केशव प्रसाद मौर्या, कहा- राहुल हैं कांग्रेस के बहादुरशाह ज़फ़र! पूरी पार्टी निपटा कर ही दम लेंगे ; अखिलेश पर भी साधा निशाना 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups