मथुरा 02 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दोबारा सत्ता पर काबिज होने का विश्वास जताते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि दस मार्च के बाद अपराधियों के अवैध ठिकानो पर फिर बुलडोजर चलेगा।
छाता विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण चौधरी के पक्ष में ग्राम तरौली में आयोजित जनसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा “ जो गुंडे यह समझकर गर्मी दिखा रहे है कि चुनाव आयोग के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई नही हो सकती उनकी गर्मी 10 मार्च के बाद निकाल दी जाएगी।”
उन्होने कहा कि अपराधियों के खिलाफ दस मार्च के बाद फिर बुलडोजर चलेगा। यह बुलडोजर रूकेगा नही , दंगाइयों के खिलाफ चलता ही रहेगा। चौराहे चौराहे पर उनके फोटो लगाए जाएंगे ,उनके घरों में नोटिस भी भेजे जाएंगे जिसमें कहा जाएगा कि अब इसकी भरपाई होगी। लक्ष्मीनारायण चौधरी के प्रस्तावक रामवीर के हत्यारों को बख्शा नही जाएगा।
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नम्बर एक बनाने का काम उनकी सरकार कर रही है। डबल इंजन की भाजपा सरकार ब्रज के समग्र विकास के लिए बिना भेदभाव के पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही हैं । उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ब्रज के तीर्थों और अन्य क्षेत्र का बिना भेदभाव के विकास करा रही है। सरकार न केवल बेटियों को सुरक्षा दे रही है बल्कि युवकों/लडकियों को टैबलेट स्मार्ट फोन और दे रही है जिससे उनकी शिक्षा में कोई व्यवधान नही होगा। अब वे आनलाइन शिक्षा, आन लाइन परीक्षा दे सकेंगे।
उन्होंने पूर्व विधायक चन्दन सिंह को चौधरी लक्ष्मीनारायण के लिए काम करने के लिए साधुवाद दिया और कहा कि चन्दन सिंह 1974 में योगी के गुरू के साथ विधायक थे। उनका कहना था कि यह सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना चाहती है। अब की बार एक लाख से अधिक वोटों से चौधरी लक्ष्मीनारायण को विजयी बनाकर मजबूत और जनता के प्रति संकल्पित सरकार को लाना है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 02 , 2022, 07:19 AM