पटना 02 फरवरी (वार्ता) बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने अपने सहयोगी सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधान पार्षद उपेन्द्र कुशवाहा के आम बजट को जनविरोधी बताने पर आज कटाक्ष करते हुए कहा कि वह (कुशवाहा) एक पार्षद हैं और वह बजट पर क्या सवाल कर रहे हैं इसका जवाब उनके दल के पार्षद देंगे।
श्री जायसवाल ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में परोक्ष रूप से कहा कि श्री कुशवाहा जिस कद के नेता हैं उनके सवालों का जवाब भाजपा अध्यक्ष नहीं बल्कि उनके (श्री कुशवाहा) कद के भाजपा नेता ही देंगे।
श्री कुशवाहा वर्तमान में जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को संसद में पेश हुए आम बजट को बिहार के लिए निराशाजनक बताया था। श्री कुशवाहा ने ट्वीट किया था, “केन्द्रीय बजट विकसित राज्यों के लिए ऐतिहासिक परन्तु बिहार के लिए निराशाजनक है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को अनसुना कर हम बिहारवासियों को निराश किया है।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 02 , 2022, 07:00 AM