Congress : महंगाई, बेरोजगारी, अमीरी-गरीबी की खाई, किसानाें का कर्ज रिकार्ड स्तर पर: कांग्रेस

Wed, Feb 07 , 2024, 08:10 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली 07 फरवरी (वार्ता)। कांग्रेस (Congress) ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, अमीरी-गरीबी की खाई, किसानाें का कर्ज और आम आदमी की कमजोर स्थिति रिकार्ड स्तर पर है और सरकार को अग्निवीर योजना वापस लेनी चाहिए। कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा ने वित्त वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट और केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अंतरिम बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि सरकार को विपक्ष की आलोचना को सकारात्मकता से लेना चाहिए। देश की विकास गति को देखते हुए आकलन किया जाना चाहिए। सकल घरेलू उत्पाद (gdp) विकास दर की पिछले दस वर्ष की तुलना में घट रही है। विदेशी निवेश भी घट रहा है। निजी निवेश भी गिरावट में रहा है। उन्होंने कहा कि निर्यात में गिरावट रही है जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। व्यापार घाटा भी रिकार्ड स्तर पर है। इसकी कारण रुपया घट रहा है। इसका असर घरेलू बाजार पर दिखायी दे रहा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (kitchen gas) की कीमतों में वृद्धि हो रही है।
श्री हुड्डा ने कहा कि देश में कर्ज लगातार बढ़ रहा है। किसान कर्जवान हाे रहे हैं। सरकार किसानों के कर्ज माफ नहीं करती है, लेकिन बड़े पूंजी पतियों को ऋण माफ कर दिया जाता है। सार्वजनिक उपक्रमों का विनिवेश हो रहा है। सरकारी नौकरी घटकर 14 लाख रह गयी है। सरकार करोड़ों लोगों को निशुल्क खाद्य पदार्थ देने का दावा करती है, लेकिन भूख सूचकांक में नीचे जा रहे हैं। देश में अमीरी गरीबी की खाई बढ़ रही है। सरकार ने किसानों की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया जिससे कृषि घाटे का व्यवसाय हो गयी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए बजट घटाया गया है।
कांग्रेस सदस्य ने कहा कि बेरोजगार की दर बढ़ रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में 70 साल की बेरोजगारी का रिकार्ड बना है।
भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि सरकार का ध्यान विकास है और सभी वर्गों को ध्यान रखकर नीतियां बना रही है। सरकार ने विश्व में भारत में छवि में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की सांस्कृतिक परंपरा को जारी कर रही है जो कई वर्षों तक उपेक्षित रही है।आम आदमी पार्टी के डा. अशोक कुमार मित्तल ने किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलले और किसानों की आय दोगुनी करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कृषि क्षेत्र के लिए कम बजट के आवंटन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग को आयकर में किसी तरह की राहत नहीं दी गयी। बेरोजगार युवाओं की बढती संख्या का भी उन्होंने उल्लेख किया। भाजपा के विजयपाल तोमर ने कहा कि यह बजट वर्ष 2027 तक भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का आधार है। विषम परिस्थितियों में भी भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ रही है। महंगाई की दर भी दहाई से कम होकर ईकाई में आ गयी है। बजट में गरीब वर्ग के लोगों पर विशेष ध्यान दिया गया है और सरकार की नीतियों से अब तक 25 करोड लोग गरीबी से बाहर आ गये हैं। भाजपा के कामाख्या प्रसाद तासा ने कहा कि अंतरिम बजट में देश को प्रगति के पथ पर आगे बढाने की नींव रखी गयी है। भाजपा के ही रामभाई हरजीभाई माेकरिया ने कहा कि विकसित भारत यात्रा सरकार का महत्वपूर्ण कदम है और यह सभी लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने एक देश एक राशन कार्ड और आयुष्मान योजना , और प्रधानमंत्री आवास योजनाओं से लोगों को मिले फायदों का उल्लेख किया। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 
Delhi Airport's Advisory: दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी; एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी! नवीनतम उड़ान अपडेट के लिए संबंधित एयरलाइनों के संपर्क में रहने की सलाह 
Supreme Court on Stray Dogs: आवारा कुत्तों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट!  स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों से हटाने का दिया निर्देश 
बैतूल जिले के कुप्पा ग्राम में एक के बाद एक लगातार मिसाइल या गोला गिरने से खेत में धमाका! ग्रामीणों और किसानों में दहशत व्याप्त 
तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों में देरी, यात्री परेशान

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups