पटना 07 फरवरी (वार्ता)। बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Chaudhary) ने अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। श्री चौधरी ने विधानसभा में बुधवार को विभिन्न समितियों की हुई बैठक के बाद कहा, "मैं नियम के हिसाब से चलने वाला इंसान हूं और नियम के मुताबिक ही चलूंगा। विधानसभा नियमावली के तहत जो प्रक्रिया होगी, उसका पालन करूंगा । उससे न दाएं जाऊंगा न बाएं जाऊंगा।" सभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें अविश्वास प्रस्ताव की जानकारी 06 फरवरी को मिली है। उनके खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव आया है, उस पर फैसला विधायक करेंगे। गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के नंदकिशोर यादव ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस विधानसभा सचिव को दिया। नोटिस में कहा गया है कि नई सरकार के सत्ता में आने के बाद वर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर इस सभा का विश्वास नहीं रह गया है। नोटिस पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) से, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विनय कुमार चौधरी, रत्नेश सदा समेत कई और विधायकों के भी हस्ताक्षर हैं। सत्ता पक्ष को 128 तो विपक्षी महागठबंधन को 114 विधायकों का समर्थन हासिल है। एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान किसी गठबंधन के साथ नहीं हैं। सभाध्यक्ष श्री चौधरी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 07 , 2024, 04:44 AM