रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने गुरुवार को चंपई सोरेन (Champai Soren) को मनोनीत मुख्यमंत्री (Chief Minister-designate) के रूप में नियुक्त करते हुए शपथ ग्रहण (take oath) करने के लिए आमंत्रित किया। बताया जा रहा है कि चंपई सोरेन शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण कर सकते हैं।
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport in Ranchi) से महागठबंधन के विधायक वापस सर्किट हाउस लौट गए हैं। लो विजिविलिटी की वजह से विधायकों का चार्टर प्लेन उड़ान नहीं भर सका। आखिरकार सभी विधायक प्लेन से उतर गये और सर्किट हाउस अभी तुरंत पहुंचे हैं।
जानकारी के अनुसार एहतियातन महागठबंधन के विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा था। विधायकों को लेकर बस सर्किट हाउस से एयरपोर्ट के लिए गई। 38 विधायक दो चार्टर प्लेन में सवार भी हो गये थे, लेकिन अंतिम समय में लो विजिविलिटी की वजह से प्लेन उड़ान नहीं भर सका। एटीसी ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद विधायकों को लेकर बस एयरपोर्ट से सर्किट हाउस लौट गई।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले राज्यपाल की तरफ से बुलावे का महागठबंधन इंतजार कर रही थी। गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे चंपई सोरेन के नेतृत्व में पांच विधायक राज्यपाल से मिले भी, मगर उन्हें सरकार बनाने का समय नहीं दिया गया। इसके बाद सभी विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई थी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 02 , 2024, 10:12 AM