Section 144: झारखंड में राजभवन, मुख्यमंत्री आवास और ईडी ऑफिस के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू

Tue, Jan 30 , 2024, 01:44 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रांची। राजधानी में लगातार हो रही राजनीतिक गतिविधियों (political activities) के बीच प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, साथ ही रांची में धारा 144 लागू कर दी गयी है। झारखंड के राजभवन(Raj Bhavan), मुख्यमंत्री आवास (Chief Minister's residence) और ईडी ऑफिस (ED office) के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 (Section 144) लागू कर दी गयी है। इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि धारा 144 सोमवार सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक लागू रहेगी। सदर एसडीओ (Sadar SDO) ने आज यहां इस आशय का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार इन स्थानों के 100 मीटर की परिधि में दिन के दस बजे से रात के दस बजे तक धारा 144 लागू रहेगा।

झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) को लेकर जिस तरह की राजनीतिक गतिविधियां बनी हुई हैं और खासतौर से हेमंत सोरेन का दिल्ली और झारखंड में अभी तक यह जानकारी नहीं होना कि कि वे कहां हैं। इस उहापोह की स्थिति में रांची से लेकर दिल्ली तक एक राजनीतिक भूचाल सा आया हुआ है। वहीं इन तमाम चीजों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भी राजधानी रांची में जमे हुए हैं और इसी को लेकर रांची जिला प्रशासन ने रांची के तीन महत्वपूर्ण स्थान पर धारा 144 लागू कर दिया है। 

आदेश में कहा गया है कि इन स्थानों पर संगठनों, दलों द्वारा धरना, प्रदर्शन, जुलूस और रैंक किये जाने की सूचना है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से सरकारी काम-काज में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बाधित होने, विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने और लोक परिशांति भंग होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनाती की गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Cybercrime Fraud: ममता बनर्जी के सांसद हुए हैकिंग का शिकार, हाईकोर्ट शाखा स्थित SBI बैंक खाते से 55 लाख रुपये चोरी
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 
Delhi Airport's Advisory: दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी; एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी! नवीनतम उड़ान अपडेट के लिए संबंधित एयरलाइनों के संपर्क में रहने की सलाह 
Supreme Court on Stray Dogs: आवारा कुत्तों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट!  स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों से हटाने का दिया निर्देश 
बैतूल जिले के कुप्पा ग्राम में एक के बाद एक लगातार मिसाइल या गोला गिरने से खेत में धमाका! ग्रामीणों और किसानों में दहशत व्याप्त 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups