दिग्गज कांग्रेस नेता जगमोहन कंग अपने बेटों के साथ 'आप' में शामिल

Tue, Feb 01 , 2022, 04:39 AM

Source :

चंडीगढ़, एक फरवरी(वार्ता) कांग्रेस को पंजाब में आज उस समय बड़ा झटका लगा जब इसके तीन बार विधायक रहे दिग्गज नेता जगमोहन सिंह कंग पार्टी छोड़ कर अपने दोनों बेटों यादविंदर सिंह कंग और अमरिंदर सिंह कंग तथा समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी(आप) में शामिल हो गये।
आप के पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चढडा ने ट्वीट कर आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में तीनों नेताओं ने आप का दामन थामा। प्रदेश में मंत्री रह चुके जगमोहन सिंह कंग पंजाब कांग्रेस प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर थें। वह 1992-97, 2002 से 2007 और 2012 से 2017 तक तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे हैं तथा 1992 से 1995 तक कांग्रेस सरकार में पशु पालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री थे। खरड़ और आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्रों पर उनकी गहरी पकड़ है। उनके छोटे बेटे अमरिंदर सिंह कंग प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विंग के प्रदेश महासचिव थे। वहीं यादविंद सिंह कंग जिला परिषद (खीजराबाद) के सदस्य हैं।
आप में शामिल होने के बाद जगमोहन कंग ने कहा कि कांग्रेस की आपसी कलह से पंजाब के लोग तंग आ चुके हैं। कांग्रेस अब मौकापरस्त और सत्ता के लोभी लोगों की पार्टी बन गई है। कुर्सी के लिए कांग्रेस नेताओं की आपसी लड़ाई का खामियाजा पंजाब के गरीबों और आमलोगों को भुगतना पड़ा है। कांग्रेस पूरी तरह अपने आदर्शों और सिद्धांतों से भटक चुकी है।
उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा चुनावों के लिये टिकट बंटवारे में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने इसके लिये मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जिम्मेदार ठहराया था। श्री कंग खरड़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट की आस लगाये बैठे थे। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे यादविंदर सिंह कंग को खरड़ से आजाद उम्मीदवार के तौर चुनाव मैदान में उतारने तथा खुद श्री चन्नी के विधानसभा क्षेत्र में उनके खिलाफ प्रचार करने की घोषणा की थी। उन्हाेंने कहा कि वह श्री चन्नी को उनके विधानसभा क्षेत्र में हरा कर ही दम लेंगे। कांगेस ने खरड़ से विजय शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bangladesh Crisis: शेख हसीना पर अदालती फैसला आज, 'गोली मारो' के आदेश प्रसारित, और पूर्व प्रधानमंत्री का भावुक ऑडियो संदेश वायरल
रूस ने यूक्रेन के 36 ड्रोन को मार गिराया! पत्नी से विवाद के बाद पति ने पीया कीटनाशक, यादव ने की खट्टर से मुलाकात; जानिए देश- विदेश की खबरें
Delhi AQI Updates: राजधानी में छाई जहरीली धुंध की घनी परत! एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में, जीआरएपी तीन लागू किया गया
Piles of garbage: कचरा प्रबंधन टेंडर ठप, बैतूल में उठा बदबू-बीमारी का खतरा; क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर से की कचरा तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग 
Road Accident in Saudi Arabia: सउदी अरब में भीषण बस दुर्घटना! बस और डीजल टैंकर की टक्कर में 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत; मक्का की यात्रा के बाद मदीना जा रही थी बस

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups