प्रतापगढ़ की सात विधानसभा सीटों पर 46 प्रतिशत महिला मतदाता

Tue, Feb 01 , 2022, 03:24 AM

Source :

प्रतापगढ़, 01 फरवरी (हि.स.)। प्रतापगढ़ जिले के सात विधानसभा सीटों पर कुल मतदाताओं में 46 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होगा।
चुनाव लड़ने के इच्छुुक दावेदार मतदाताओं तक अपनी पैठ बनाने में जुट गए हैं। इस चुनाव में कुल मतदाताओं में करीब 46 प्रतिशत संख्या महिला मतदाताओं की है। जिले में कुल 24 लाख 43 हजार 576 मतदाता हैं, इसमें महिलाओं की संख्या 11 लाख 40 हजार 535 है। ऐसे में प्रत्याशियों की तकदीर लिखने में महिला मतदाताओं की भूमिका अहम होगी।
उप्र विधानसभा चुनाव 2022 के तहत प्रतापगढ़ जिले की सात सीटों पर चुनाव मैदान में भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों की किस्मत की बटन आधी आबादी दबाएगी। ऐसे में महिला मतदाताओं तक अपनी पैठ बनाने के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने महिला टोलियों को सक्रिय कर दिया है। अब चाहे पंचायत चुनाव हो या लोकसभा, विधानसभा चुनाव, महिलाएं भी इसमें रुचि लेने लगी हैं। वह भी आपस में यह चर्चा करती हैं कि किस प्रत्याशी की क्या काबलियत है। महिलाएं यह जानती भी है कि उनका नुमाइंदा पुरुष ही होगा, फिर भी वे मतदान को लेकर उत्साहित रहती हैं। उन्हें यह मालूम है कि यह पुरुष प्रधान समाज है और उनकी भागीदारी भी अधिक रहेगी।
महिला मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में हैं। रामपुरखास में 1,50,078 महिला मतदाता, बाबागंज में महिला मतदाताओं की संख्या 1,48,762 है, कुंडा में महिला मतदाताओं की संख्या 1,65,134, विश्वनाथगंज में 1,84,588, सदर में 1,64,269,पट्टी में 1,70,753, रानीगंज में 1,56,951 महिला मतदाता है। जिले में कुल महिला मतदाताओं की संख्या 11,40,533 है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bangladesh Crisis: शेख हसीना पर अदालती फैसला आज, 'गोली मारो' के आदेश प्रसारित, और पूर्व प्रधानमंत्री का भावुक ऑडियो संदेश वायरल
रूस ने यूक्रेन के 36 ड्रोन को मार गिराया! पत्नी से विवाद के बाद पति ने पीया कीटनाशक, यादव ने की खट्टर से मुलाकात; जानिए देश- विदेश की खबरें
Delhi AQI Updates: राजधानी में छाई जहरीली धुंध की घनी परत! एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में, जीआरएपी तीन लागू किया गया
Piles of garbage: कचरा प्रबंधन टेंडर ठप, बैतूल में उठा बदबू-बीमारी का खतरा; क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर से की कचरा तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग 
Road Accident in Saudi Arabia: सउदी अरब में भीषण बस दुर्घटना! बस और डीजल टैंकर की टक्कर में 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत; मक्का की यात्रा के बाद मदीना जा रही थी बस

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups