एकजुट होकर समाज करे भाजपा का समर्थन, बाटी-चोखा व स्नेह सम्मेलन में बोले राजहंस सिंह

Mon, Jan 31 , 2022, 09:44 AM

Source :

महानगर संवाददाता, मुंबई। इस साल होने वाले मुंबई मनपा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं. जगह जगह अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी के तहत मुंबई भाजपा भी उत्तर भारतीय समाज को एकजुट करने के लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर रही है. मुंबई में बड़ी संख्या में रहने वाले उत्तर भारतीय लोगों को एकजुट करने के लिए रविवार को अंधेरी पूर्व भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा आरे कालोनी में बाटी चोखा व स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा विधानपरिषद सदस्य राजहंस सिंह ने उत्तर भारतीय समाज से जात-पात और धर्म को भुलाकर मनपा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा का समर्थन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान श्रीराम के लिए राम सेतु के निर्माण में गिलहरी का योगदान था उसी तरह मुंबई के विकास में उत्तर भारतीय समाज का अहम योगदान है. मुंबई भाजपा महामंत्री संजय उपाध्याय ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सभी को एक साथ लेकर चलती है. मुंबई का विकास करना है तो मुंबई मनपा पर भाजपा की सत्ता लानी होगी। इस अवसर पर भाजपा विधायक आशीष शेलार, नगरसेवक कमलेश यादव, प्रमोद मिश्रा, पूर्व नगरसेवक सुरेंद्र दुबे, उत्तर-पश्चिम जिला भाजपा महामंत्री मुरजी पटेल, अंधेरी विधानसभा अध्यक्ष अशोक पांडेय, भाजपा उत्तर पश्चिम जिला उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष अजय शुक्ला, मुंबई भाजपा मीडिया सहप्रभारी संदीप शुक्ल, बाबा यादव, अनिल मिश्रा, ब्रिजलाल तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडेय, जितेंद्र मिश्रा, विनोद यादव, एसपी यादव, अमित गुप्ता, उत्तम पांडेय का स्वागत किया गया.  
भाजपा विधायक आरएन सिंह को श्रद्धांजलि 
कार्यक्रम की शुरुआत से पहले भाजपा विधायक, उत्तर भारतीय संघ अध्यक्ष स्व. आरएन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखा. कार्यक्रम के संचालक बाबा तिवारी ने कहा कि आरएन सिंह एक नेक इंसान थे वे हमेशा समाज की मदद करते थे. 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bangladesh Crisis: शेख हसीना पर अदालती फैसला आज, 'गोली मारो' के आदेश प्रसारित, और पूर्व प्रधानमंत्री का भावुक ऑडियो संदेश वायरल
रूस ने यूक्रेन के 36 ड्रोन को मार गिराया! पत्नी से विवाद के बाद पति ने पीया कीटनाशक, यादव ने की खट्टर से मुलाकात; जानिए देश- विदेश की खबरें
Delhi AQI Updates: राजधानी में छाई जहरीली धुंध की घनी परत! एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में, जीआरएपी तीन लागू किया गया
Piles of garbage: कचरा प्रबंधन टेंडर ठप, बैतूल में उठा बदबू-बीमारी का खतरा; क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर से की कचरा तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग 
Road Accident in Saudi Arabia: सउदी अरब में भीषण बस दुर्घटना! बस और डीजल टैंकर की टक्कर में 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत; मक्का की यात्रा के बाद मदीना जा रही थी बस

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups