महानगर संवाददाता, मुंबई। कांग्रेस पार्टी तथा जननी मानव सेवा ट्रस्ट की तरफ से उत्तर मुंबई के हजारों रिक्शा वालों को नि:शुल्क दुर्घटना बीमा का लाभ होगा अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की जन सरोकार की नीति वाली पद्धति को आगे बढ़ाते हुए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप के निर्देशानुसार मागाठाणे विधानसभा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 में कांग्रेस नेता चौथी प्रशाद गुप्ता द्वारा रिक्शा चालकों को 2 लाख तक नि:शुल्क दुुर्घटना बीमा पालिसी दिया गया। जिसका उद्घाटन मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप के हाथों हुआ।दहिसर पूर्व केतकी पाड़ा रोड स्थित हीरल स्प्लेंडर जननी मानव सेवा ट्रस्ट के कार्यालय पर रविवार 30 जनवरी शाम 5 बजे आयोजित बीमा पालिसी का सुभारंभ मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप के हाथों किया गया।कार्यक्रम के आयोजक तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौथी गुप्ता ने बताया कि मुंबई अध्यक्ष के आदेशानुसार उन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन इस लिए किया ताकि रिक्शा चालकों के जीवन सुरक्षा तथा उनके बाद उनके परिजनों को होने वाली आर्थिक तंगी से मदद मिल सके । गुप्ता ने बताया की उनकी संस्था जननी मानव सेवा ट्रस्ट के माध्यम से उनकी टीम लगातर वार्ड क्रमांक 3 ने जन सेवा का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 25 सालों से वो समाज के दबे,कुचले,गरीब और जरूरतमंदों की हर संभव मदद करते है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में रिक्शा चालक, महिलाएं तथा युवा मौजूद थे। मुंबई अध्यक्ष भाई जगताप की अगुवानी करने गए युवाओं ने सैकड़ों की संख्या में बाईक रैली निकाली साथ ही साथ सैकड़ों की संख्या में आटो रिक्शा की भी मौजूदगी रही। युवावों और रिक्शा चालकों ने मुंबई अध्यक्ष भाई जगताप को काफी प्रभावित किया। कार्यक्रम में रिक्शा चालकों को दुर्घटना बीमा का प्रमाण पत्र भाई जगताप के हाथों वितरित हुआ। भाई जगताप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए आयोजक चौथी प्रशाद गुप्ता की जमकर तारीफ की तथा उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। भाई ने कहा की जिस तरह कांग्रेस पक्ष की तरफ से उनके और उनकी टीम द्वारा आटो रिक्शा के लिए कदम उठाए गए हैं,वह आटो रिक्शा वाले के बेहतरी के लिए मददगार साबित होगा। भाई जगताप ने भविष्य में भी आटो रिक्शा वालों को लेकर योजनाओं पर काम किए जाने के संकेत दिए हैं,जिससे उनके जीवन में मूलभूत सुधार हो सके। इस मौके पर कांग्रेस के उत्तर मुंबई जिलाध्यक्ष कालू बुधेलिया, मुंबई कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल,वरिष्ठ नेता सुभाष नाहिरे,अमरनाथ झा, अशोक सूत्राले,शीतल म्हात्रे, पवन शर्मा,सलामभाई कुरवाले, सुमित सिंह,आशीष मिश्रा,राम आश्रय चौहान,प्रायशा पवार, उबेद खान, कालिका यादव, शिवानंद शर्मा,दीपाली कांबले तथा हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 31 , 2022, 08:55 AM