नई दिल्ली। भारतीय ओपनर शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने वर्ल्ड कप 2023 (world cup 2023) के बीच कई चीजों के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उनकी जर्सी का नंबर 77 क्यों है, उनका बेस्ट फ्रेंड टीम में कौन है और उनका निकनेम क्या है? इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया है कि वे किस खिलाड़ी को अपना आदर्श मानते हैं और मैच के बाद वे किसको सबसे पहले फोन करते हैं? ये भी उन्होंने बताया है। वे इस समय वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। शुभमन गिल ने बात करते हुए आगे बताया है कि उनका निकनेम काका है, जिसे पंजाबी में बेबी कहते हैं। उन्होंने आगे इस सवाल का जवाब दिया कि जब वे बड़े हो रहे थे तो उनके आइडल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर थे, लेकिन वर्तमान में वे विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया है कि भारतीय टीम में उनके बेस्ट फ्रेंड ईशान किशन हैं, जो अक्सर उनके साथ मस्ती मजाक करते नजर आते हैं। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने आगे बताया कि उनकी जर्सी का नंबर 77 इसलिए है, क्योंकि वे अंडर 19 वर्ल्ड कप में नंबर 7 की जर्सी चाहते थे, लेकिन उनको वह जर्सी मिली नहीं तो उन्होंने डबल 7 नंबर की जर्सी पहनने का फैसला किया था। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि मैच के बाद वे अक्सर अपने पिता को पहली कॉल करते हैं। उन्होंने इस सवाल की भी जवाब दिया कि वे किस एक चीज के बिना नहीं रह सकते तो उन्होंने फैमिली का नाम लिया।
बता दें कि शुभमन गिल वर्ल्ड कप 2023 के पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। उनको डेंगू हो गया था और वे सीधे 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने उतरे थे। वहां उनको शुरुआत मिली थी, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। यहां तक कि अभी वर्ल्ड कप 2023 में उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली है। फैंस को इंतजार है कि वे पहला शतक जल्द से जल्द लगाएं, ताकि सेमीफाइनल और फाइनल में जब टीम जाए तो वे बिना दबाव के खेलें।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 01 , 2023, 04:04 AM