AUS Vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के छुड़ाए छक्के, कीवी टीम को 389 का विशाल लक्ष्य

Sat, Oct 28 , 2023, 02:29 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

AUS vs NZ ODI World Cup: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (Australia vs New Zealand) के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 (World Cup 2023) का रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रनों की बाढ़ ला दी है। कंगारू टीम (Kangaroo team) के बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई कर दी है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 388 (Australia scored 388) रन बना दिया है। ऐसे में न्यूजीलैंड को अगर यह मुकाबला अपने नाम करना है, तो उसे 389 रन के विशाल लक्ष्य को हासिल करना होगा।
इस विशाल स्कोर बनाने में ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों का योगदान रहा है। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर ने टीम को धूंआधार शुरुआत दी। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 175 रन के स्कोर पर गिरा। ट्रेविस हेड ने अपने विश्व कप डेब्यू मैच में 67 गेंदों में 109 रनों की तूफानी पारी खेली है। इसके अलावा डेविड वॉर्नर ने भी 65 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली है। वॉर्नर भले ही शतक से चूक गए, लेकिन टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। आखिरी ओवरों में एक बार फिर से ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 24 गेंद में 41 रन बनाए हैं। फिर कप्तान पैट कमिंस ने एक ही ओवर में चार छक्के जड़ सिर्फ 14 गेंद में 37 रन बना डाले। इन पारियों के बदौलत ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 388 रन पहुंच गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups