ODI World Cup 2023 AUS vs SL: वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) में आज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका (Australia and Sri Lanka) की भिडंत होने वाली है। दोनों टीमें अपनी जीत के लिए तरस रही है। अपने शुरुआती दोनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लखनऊ के एकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (playing eleven) और क्या होगा पिच का मिजाज आइए जानते है।
वैसे तो एकाना का पिच को काफी धीमी पिच माना जाता है लेकिन अभी तक इस विश्व में ये पिच काफी अच्छी रही है। इसी पिच पर साउथ अफ्रीका ने विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। अभी तक देखा गया है कि इस पिच पर जो टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है उसके बल्लेबाजों को रन बनाने में उतनी मुश्किल नहीं हो रही है। लेकिन दूसरी पारी में गेंदबाजों को पिच से ज्यादा मदद मिलने के चलते बल्लेबाजों को रन बनाना काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में दोनों टीमें चाहेंगी कि, वो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करें।
श्रीलंका को लगा बड़ा झटका
इस मैच से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लग चुका है। टीम के कप्तान दसुन शनाका चोट के चलते पूरे विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। जिसके बाद अब टीम की कप्तानी कुशल मैंडिस करते हुए दिखाई देंगे। बता दें, मैंडिस विश्व कप 2023 में अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। इस विश्व कप में वो श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। दो मैचों में मैंडिस अभी तक 198 रन बना चुके हैं। आज एक बार फिर से उनके कंधों पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम की बात करें, तो इस टीम ने फैंस को काफी निराश किया है। साल 1992 के बाद ये पहली बार है कि जब विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो मैच हारे है। आज श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान, विकेटकीपर), कुसल परेरा, पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, कासुन राजिथा,
ऑस्ट्रेलिया : मिशेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा , जोश हेज़लवुड, मिचेल स्टार्क



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 16 , 2023, 10:06 AM