ICC WC 2023: रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, अब यूनिवर्स बॉस की प्रतिक्रिया आई सामने

Thu, Oct 12 , 2023, 03:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

ODI World Cup 2023: भारत बनाम अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच विश्व कप (World Cup) का नौवां मुकाबला 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में खेला गया था। इस मैच में रोहित ने अफगान गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार शतक जमाया था। इसके अलावा रोहित ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। अपनी शतकीय पारी में रोहित ने 5 शानदार छक्के लगाए। अब भारतीय कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज को पछाड़कर पहले स्थान पर आ गए है। वहीं, रोहित शर्मा के ये रिकॉर्ड बनाने के बाद क्रिस गेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके उनको एक खास अंदाज में बधाई दी।
यूनिवर्स बॉस की प्रतिक्रिया आई सामने
रोहित शर्मा द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद क्रिस गेल ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “बधाई हो रोहित शर्मा। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के..स्पेशल 45” खास बात ये है कि, रोहित और गेल की जर्सी का नंबर भी एक जैसा ही है। दोनों ही 45 नंबर की जर्सी पहनते है। इस पोस्ट में गेल ने अपनी और रोहित शर्मा की 45 नंबर की जर्सी पहने हुए तस्वीर शेयर की है। गेल की इस पोस्ट को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
453वें मैच में हासिल की ये उपलब्धि
रोहित शर्मा ने ये खास उपलब्धि अपने 453वें इंटरनेशनल मैच में हासिल की है। अब रोहित शर्मा के नाम 453 इंटरनेशनल मैच में 556 छक्के नाम हो गए है। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 483 मैचों में 553 छक्के लगाए है। इस लिस्ट में अब रोहित और गेल के अलावा तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहीद अफरीदी और चौथे नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। शाहीद अफरीदी ने 524 मैचों मे 476 छक्के लगाए है तो वहीं, महेंद्र सिंह धोनी के नाम 359 छक्के है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups