ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में आज आठवां मुकाबला खेला जाना है। मुकाबला है पाकिस्तान और श्रीलंका (Pakistan and Sri Lanka) के बीच. मैच हैदराबाद के मैदान (Hyderabad ground) पर दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। पाकिस्तान अपना विश्व कप 2023 में पहला मुकाबला जीत चुकी है। वहीं श्रीलंका अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका (South Africa) से हार गई है। इसलिए श्रीलंका के लिए मुकाबला जीतना जरूरी है। अगर टीम आज भी हार जाती है तो कहीं ना कहीं विश्व कप 2023 में टीम के लिए मुश्किल हो सकती है। इसलिए इस अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या रह सकती है।
पाकिस्तान की नजर दूसरी जीत पर
पाकिस्तान की नजर विश्व कप में दूसरी जीत पर रहेगी। फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम कमाल का खेल दिखा रहे हैं। साथ में हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ अपने फॉर्म से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को पीछे कर रहे हैं।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11
कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललेज/दिलशान मधुशंका, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
फखर जमान/अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दिमुथ करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, दुशान हेमंथा, महेश थीक्षाना।
पाकिस्तान टीम: फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, आगा सलमान, उसामा मीर , अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद वसीम जूनियर।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Oct 10 , 2023, 10:06 AM