सिर्फ 3 वर्ल्ड कप मैच में कप्तानी, शर्मनाक हार से खत्म हुआ सबकुछ, दाग धोने उतरेगा भारतीय दिग्गज

Tue, Oct 03 , 2023, 02:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) के लिए इस बार का विश्व कप (World Cup) बेहद खास माना जा रहा है. 12 साल बाद टीम इंडिया (Team India) फिर से अपने पर खिताब हासिल करने की उम्मीद लेकर उतरेगी. साल 2011 में भारतीय टीम ने अपने घर पर श्रीलंका को फाइनल में हराकर इस ट्रॉफी को अपने नाम की थी. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी में यह कारनामा टीम ने किया था. वैसे एक भारतीय कप्तान (Indian captain) ऐसा भी है जिसके खाते में सिर्फ 3 ही मैच आए और टीम इंडिया की टूर्नामेंट से निराशाजनक विदाई हुई.
भारतीय टीम के वनडे विश्व कप (ODI World Cup) इतिहास में 1983 और 2011 का साल यादगार रहा है. दोनों ही बार टीम इंडिया ने खिताब को अपने नाम किया है. साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने विश्व कप जीता तो 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बनी. साल 2007 का साल ऐसा रहा जिसे कभी भी कोई क्रिकेट फैन याद नहीं करना चाहेगा. भारतीय टीम को पहले ही दौर से हारकर बाहर होना पड़ा था.
2003 में फाइनल और 2007 में पहले दौर से बाहर
भारतीय टीम के लिए 2003 से 2007 तक के विश्व कप का सफर अर्श से फर्श तक का रहा. एक तरफ जहां टीम इंडिया ने सौरव गांगुली की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय किया था तो वहीं राहुल द्रविड़ की कप्तानी में खेलते हुए भारत को पहले दौर से ही बाहर होना पड़ा. टीम इंडिया के मौजूदा कोच द्रविड़ की टीम को पहले बांग्लादेश से 5 विकेट से हार मिली और फिर श्रीलंका ने 69 रन से हराया.
विश्व कप में द्रविड़ का रिकॉर्ड
वर्ल्ड कप इतिहास में राहुल द्रविड़ के कप्तानी का रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने सिर्फ 1 बार टीम की कमान संभाली. 2007 के विश्व कप में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से हारकर बाहर हो गई थी. भारत के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश और बरमुडा की टीम ग्रुप में थी. भारत को बरमुडा के अलावा बाकी दोनों टीमों से हार मिली. द्रविड़ को विश्व कप में 3 मैच में कप्तानी करते हुए 2 में हार और 1 में जीत मिली.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups