मुंबई, 28 जनवरी (वार्ता) शिवसेना नेता एवं सांसद संजय राउत ने सुपर मार्केट में प्रदेश में निर्मित वाइन (शराब) बेचने के राज्य सरकार के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया। श्री राउत ने श्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी सरकार के इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा है कि इससे उन फल किसानों को फायदा होगा जो शराब बनाने वालों को अपनी उपज बेंचेंगे और इससे राज्य सरकार को भी लाभ मिल सकता है।
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने राज्य सरकार के इस कदम की आलोचना करते हुए कहा, ''हम महाराष्ट्र को मद्य महाराष्ट्र नहीं बनने देंगे।''
श्री राउत ने भाजपा के रुख की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वे किसान विरोधी हैं, क्योंकि वे नहीं चाहते कि किसानों की आय बढ़े।
भाजपा के 12 विधायकों के निलंबन को रद्द करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले पर श्री राउत ने कहा कि 12 विधायकों का निलंबन लोकतंत्र विरोधी नहीं था, क्योंकि यह लोकतंत्र को बचाने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पिछले दो वर्षों से विधान परिषद सदस्य के लिए 12 सदस्यों की सिफारिश को रोक दिया था। यह लोकतंत्र विरोधी था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 28 , 2022, 06:21 AM