चंडीगढ़, 28 जनवरी (वार्ता) पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की एनआरआई बहन सुमन तूर ने आज आरोप लगाया कि श्री सिद्धू ने वर्षों पहले संपत्ति विवाद में ‘अवसादग्रस्त‘ मां को छोड़ दिया था और बाद में (वर्ष 1989) में उनकी बुरे हालात में मौत हो गई थी। मीडिया से बातचीत में 70 वर्षीय श्रीमती तूर ने आरोप लगाया कि श्री सिद्धू का यह दावा गलत है कि उनकी मां-बाप कानूनी रूप से अलग हो चुके थे। उन्होंने कहा कि श्री सिद्धू के ऐसा दावा करने के बाद उनकी मां ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने मीडिया में जाने से पहले श्री सिद्धू से संपर्क करने की कोशिश की थी पर वह उनसे नहीं मिले और फोन पर संदेश भेजे जाने पर नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इस बीच श्री सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि सुमन श्री सिद्धू की सौतेली बहन हैं और वह उन्हें नहीं जानते।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 28 , 2022, 03:41 AM