रायपुर, 28 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान भाजपा केवल लड़वाना जानती है, के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय ने गुरुवार की देर शाम को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के तरफ से कमान संभाल रहे हैं ।लेकिन वहाँ रोज़ कोई न कोई बड़ा नेता कांग्रेस छोड़ रहा है, यहाँ तक कि जिनको कांग्रेस ने टिकट दिया वो लोग भी कांग्रेस छोड़ गए। ऐसे हालात में मुख्यमंत्री बौखला से गए है व अपनी आपसी लड़ाई व नाकामी को छुपाने भाजपा के खिलाफ उलजुलूल बयान बाज़ी कर रहे है। साय ने कहा कि बेहतर होगा कि मुख्यमंत्री अपनी पार्टी संभाले।
साय ने कहा कि लड़ाई झगड़े करवाना कांग्रेस की आदत है।चाहे आपातकाल की बात हो, चाहे हज़ारो सिखों की बर्बरता से हत्या की बात हो चाहे तुष्टिकरण हेतु दंगो की बात हो ये सभी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में होते रहे है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से लोगों में भारी रोष है और कांग्रेस पार्टी जवाब देने की स्तिथि में नहीं है, इसीलिए वह रोज़ ऐसा कोई काम करने की कोशिश करते है जिससे उनकी असफलता छुप सके पर छतीसगढ़ की जनता सब समझ रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 28 , 2022, 11:05 AM