Actor Childhood Photo: सोशल मीडिया पर अक्सर सितारों की बचपन की फोटो वायरल होती रहती है. जिसे पहचानने में कई बार फैंस कामयाब हो जाते हैं तो कई बार इन फिल्मी सितारों को पहचानना उनके लिए मुश्किल हो जाता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक बच्चा अमिताभ बच्चन के साथ हंसता मुस्कुराता नजर आ रहा है. इस बच्चे की इस्माइल देखकर अमिताभ बच्चन भी फोटो (Amitabh Bachchan also photo) में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. क्या आप पहचान पाए तस्वीर में नजर आ रहे इस प्यारे से बच्चे को?
हंसत मुस्कुराता नजर आया ये मासूम
इस फोटो में नजर आ रहा ये बच्चा पैंट और शर्ट पहने हुआ है. इसके सिर पर बर्थडे कैप लगी है और तस्वीर में ये अमिताभ बच्चन को घूरता हुआ नजर आ रहा है. वहीं अमिताभ बच्चन भी सिर पर बर्थडे वाली कैप लगाए हुए हैं और पैंट के साथ शर्ट पहने हुए हैं. ये ब्लैक एंड व्हाइट फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसे पहचानने में कई यूजर्स का दिमाग ही चकरा गया है. क्या आपको समझ में आया कि बिग बी के साथ नजर आ रहा ये क्यूट सा बच्चा कौन है.
जानें कौन है ये मासूम?
फोटो में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रहा बच्चा कोई और नहीं अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) हैं. बिग बी ने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो को शेयर करते हुए बिग बी ने कैप्शन में लिखा- 'अभिषेक..तुमने कैमरे के सामने परफॉर्म करना काफी वक्त पहले ही शुरू कर दिया था. उम्मीद करता हूं कि तुम इसे आगे करते रहोगे...मेरी प्रार्थनाएं तुम्हारे साथ है.' बिग बी के इस कमेंट पर अभिषेक बच्चन ने हार्ट वाला आइकन शेयर किया. आपको बता दें, अभिषेक बच्चन की फिल्म 'घूमर' हाल ही में रिलीज हुई जिसकी काफी तारीफ की जा रही है.इसमें अभिषेक कोच के रूप में हैं तो वहीं सैयामी खेर क्रिकेटर के रूप में हैं.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Sep 05 , 2023, 01:00 AM