Digvijay Singh : कांग्रेस के सत्ता में आने पर बजरंग दल को नहीं करेंगे प्रतिबंधित : दिग्विजय

Wed, Aug 16 , 2023, 04:36 AM

Source : Uni India

भोपाल, 16 अगस्त (वार्ता)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने आज कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर बजरंग दल को प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा, हालांकि 'गुंडा तत्वों' को नहीं छोड़ा जाएगा। श्री सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस की ओर से बजरंग दल को प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा, बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं, हालांकि गुंडा तत्वों को नहीं छोड़ा जाएगा। श्री सिंह के इस बयान से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सिंह के इस बयान पर चुटकी लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि श्री सिंह को ये बात बहुत देर से समझ आई है कि बजरंग दल देशभक्त और राष्ट्रभक्तों का संगठन है। कर्नाटक में कांग्रेस ने बजरंग दल को प्रतिबंधित करने का दुस्साहस किया था, लेकिन जनता के कड़े आक्रोश के बाद पार्टी को इस फैसले से पलटना पड़ा था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups