बुलंदशहर 27 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में स्याना क्षेत्र पर किस्मत आजमा रही कांग्रेस उम्मीदवार पूनम पंडित सबसे कम उम्र की है जबकि शिकारपुर सीट से रालोद प्रत्याशी प्रोफेशन किरण पाल सिंह सबसे उम्र दराज प्रत्याशी हैं।
सिकंदराबाद सीट से राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के समर्थन से समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद राहुल यादव सभी प्रत्याशियों के मुकाबले में 62 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति के साथ सबसे अधिक धनवान है।
भाजपा के प्रत्याशियों की औसत आयु 50 वर्ष है तो बसपा उमीदवारों की औसत आयु 51 वर्ष है। जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन पत्र के साथ दाखिल प्रपत्रों के आधार पर स्याना से चुनाव लड़ रही कांग्रेस की पूनम पंडित की आयु मात्र 25 वर्ष है और वे सबसे युवा प्रत्याशी हैं। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और पांच बार विधायक रहे प्रोफेसर किरण पाल सिंह 74 वर्ष के हैं और जिले में वह सबसे उम्रदराज प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला भाजपा के अनिल शर्मा जो वर्तमान में योगी सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री हैं से है।
इस चुनाव में भाजपा के सात में से चार प्रत्याशी पहली बार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे हैं इनमें खुर्जा सी मीनाक्षी सिंह सिकंदराबाद से लक्ष्मी राज सिंह बुलंदशहर सदर से प्रदीप चौधरी और डिबाई से चंद्रपाल सिंह शामिल हैं। कई पूर्व विधायक भी इस चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं इनमें बंसी सिंह पहाड़िया खुर्जा से चौधरी गजेंद्र सिंह अनूपशहर से दिलनवाज खान सियाना प्रोफ़ेसर किरण पाल सिंह, शिकारपुर सीट से मैदान में हैं।
जहां तक भाजपा का प्रश्न है उसके सात उम्मीदवारों में खुर्जा से लड़ रही मीनाक्षी सिंह मात्र 32 वर्ष की हैं वही स्यना से दूसरी बार मैदान में उतरे देवेंद्र सिंह लोधी 60 वर्ष के है भाजपा उम्मीदवारों की औसत आयु 50 वर्ष और बसपा के उम्मीदवारों की औसत आयु 51 वर्ष है।
संपत्ति की दृष्टि से सिकंदराबाद सीट से दूसरी बार भाग्य आजमा रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दामाद और सपा के विधान परिषद सदस्य रहे जितेंद्र यादव के पुत्र राहुल यादव 62 करोड़ रुपए की की संपत्ति के मालिक हैं अपराधिक मुकदमो की बात करें तो समाजवादी पार्टी के के समर्थन से रालोद टिकट पर बुलंदशहर सदर से चुनाव लड़ रहे हाजी यूनुस के विरुद्ध छह अपराधिक वाद दर्ज है। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अनिल शर्मा के विरुद्ध दो,बसपा के स्याना उम्मीदवार सुनील भारद्वाज और शिकारपुर से बसपा के उम्मीदवार रफीक,सपा के खुर्जा प्रत्याशी पूर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया के विरुद्ध 3 -3 अपराधिक वाद दर्ज हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 27 , 2022, 02:24 AM