उत्तराखंड कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, अब हरीश रावत लालकुआं से लड़ेंगे चुनाव

Thu, Jan 27 , 2022, 09:22 AM

Source :

देहरादून, 27 जनवरी (हि. स.)। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दस और उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को रामनगर से हटाकर लालकुआं से उम्मीदवार घोषित किया है। हरीश रावत की बेटी को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में भी हरक सिंह रावत का नाम नहीं शामिल हैं।
बुधवार देर रात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची में दस नामों की घोषणा की है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का चुनाव क्षेत्र बदल दिया गया है। हरीश रावत अब लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश को पहले रामनगर से उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन विरोध को देखते हुए बदलाव किया गया है। रामनगर विधानसभा क्षेत्र से अब महेन्द्र पाल सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस ने आज ही भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले ओम गोपाल रावत को नरेन्द्र नगर से टिकट दिया है। इसके साथ ही डोईवाला में पहले मोहित उनियाल को उम्मीदवार बनाया गया था अब उनके स्थान पर गौरव चौधरी और ज्वालापुर से बरखा रानी को बदलकर रवि बहादुर को टिकट दी गई है। इसके अलावा हरिद्वार ग्रामीण से हरीश रावत की पुत्री अनुपमा रावत, रुड़की से यशपाल राणा, चौबट्टाखाल से केशर सिंह नेगी, स्लट से रणजीत रावत और कालाढूंगी से पहले घोषित महेन्द्र पाल सिंह के स्थान पर अब महेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस ने अपनी दूसरी में सूची में हरीश रावत को रामनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया था। इस सूची में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति रावत को गढ़वाल जिले की लैंसडाउन विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। तीसरी सूची में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का नाम न होने से अभी उनकी उम्मीदवारी को लेकर रहस्य बना हुआ है। हरक सिंह रावत को 16 जनवरी को भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के साथ ही उन्हें पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद हरक सिंह रावत और अनुकृति 22 जनवरी को कांग्रेस में शामिल हुए थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bangladesh Crisis: शेख हसीना पर अदालती फैसला आज, 'गोली मारो' के आदेश प्रसारित, और पूर्व प्रधानमंत्री का भावुक ऑडियो संदेश वायरल
रूस ने यूक्रेन के 36 ड्रोन को मार गिराया! पत्नी से विवाद के बाद पति ने पीया कीटनाशक, यादव ने की खट्टर से मुलाकात; जानिए देश- विदेश की खबरें
Delhi AQI Updates: राजधानी में छाई जहरीली धुंध की घनी परत! एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में, जीआरएपी तीन लागू किया गया
Piles of garbage: कचरा प्रबंधन टेंडर ठप, बैतूल में उठा बदबू-बीमारी का खतरा; क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर से की कचरा तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग 
Road Accident in Saudi Arabia: सउदी अरब में भीषण बस दुर्घटना! बस और डीजल टैंकर की टक्कर में 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत; मक्का की यात्रा के बाद मदीना जा रही थी बस

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups