Washing Machine Tips: वॉशिंग मशीन (Washing machine) आजकल ज्यादातर लोगों के घर में होता है. लेकिन, बड़े शहरों में घर छोटे होते हैं. ऐसे में इसे रखने के लिए जगह देखनी होती है. कई बार लोगों के मन में ये भी सवाल आता कि वॉशिंग मशीन को बालकनी (balcony) में रखा जा सकता है. ये सवाल इसलिए आता है क्योंकि लोगों को मशीन के पानी या खराब मौसम से डैमेज (damage) का डर होता है. तो आपको बता दें कि इसे आसानी से बालकनी में रखा जा सकता है. केवल आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है.
सही जगह पर रखें मशीन: वॉशिंग मशीन को आसानी से बालकनी में रखा जा सकता है. हालांकि, इसके लिए एक कॉर्नर में थोड़ी ऊंची जगह का चुनाव करें. ताकि बारिश का पानी बालकनी में भर जाने पर आसानी से अप्लायंस को जाम न करे. शेल्टर का रखें ध्यान: वॉशिंग मशीन को बालकनी में रखते वक्त ये ध्यान रखें कि ये शेल्टर में हो. यानी इसमें सीधी धूप या सीधे बारिश का पानी न पड़े. क्योंकि, इससे मशीन को नुकसान पहुंच सकता है.
लगा सकते हैं मॉस्किटो नेट: मशीन को कीड़े-मकौड़ों से काफी हद बचाने के लिए मॉस्किटो नेट बालकनी के खुले हिस्से में लगा सकते हैं. इससे मशीन को सुरक्षित रह पाएगी.वायरिंग को लगातार करते रहें चेक: चूंकि, आपकी मशीन बालकनी में खुले में रखी रहेगी. इसलिए महीने में एक बार इसकी वायरिंग पर जरूर नजर रखें. ताकि किसी संभावित खतरे से आप बच सकें. लगाएं रेन रेजिस्टेंट शीट: बाकलनी के ओपन एरिया में आप रेन रेजिस्टेंट शीट डाउनवार्ड डायरेक्शन में लगवा सकते हैं. इससे मशीन में पानी सीधे नहीं पड़ेगी और आप इसे आसानी से ऑपरेट भी कर पाएंगे.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 11 , 2023, 11:23 AM