चंडीगढ़, 26 जनवरी (हि.स.)। पंजाब के नवांशहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक अंगद सिंह की पत्नी अदिति सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश में भाजपा का दामन थाम लिया है। इसका असर पंजाब में दिखाई दे रहा है। अदिति सिंह रायबरेली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक थीं।
उन्होंने हालही में भाजपा ज्वाइन की है, जिसके चलते पंजाब में कांग्रेस ने सिटिंग विधायक होने के बावजूद अंगद सिंह का टिकट होल्ड कर दिया है। पार्टी ने इस बार सुतराना विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्मल सिंह, अमरगढ़ के विधायक सुरजीत धीमान तथा फिरोजपुर देहाती की विधायक सतकार कौर तथा चार बार विधायक रहे समराला के विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों का टिकट काट दिया है।
कांग्रेस की इस सूची के साथ ही पंजाब में बगावत शुरू हो गई है। समराला से चार बार विधायक रहे अमरीक सिंह ढिल्लों ने कहा कि पार्टी ने बाहरी व्यक्ति को टिकट देकर यहां के लोगों के साथ अन्याय किया है। वह बहुत जल्द बैठक बुलाकर फैसला करेंगे।
साहनेवाल से प्रबल दावेदार रही पंजाबी लोक गायिका सतविंदर बिट्टी ने कहा कि डेराबस्सी में तीन बार हारे हुए को टिकट दी गई है। नवजोत सिद्ध व पार्टी का नेतृत्व केवल मंच पर भाषणों के माध्यम से ही महिलाओं के उत्थान की बात करते हैं जबकि वास्तविकता यह नहीं है।
सुनाम से कांग्रेस के लिए पांच साल से मेहनत कर रही दमनप्रीत बाजवा ने भी पार्टी के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि विधायक धीमान का बेटा यहां कभी नहीं आया है। उसका इस क्षेत्र से कोई सरोकार नहीं है। इसके बावजूद उसे टिकट देकर कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 26 , 2022, 07:20 AM