के आसिफ की फिल्म मुगले आजम (Mughal Azam) को आए हुए 6 दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है. फिल्म को आज भी फैंस पसंद करते हैं और नई पीढ़ी भी इस फिल्म से अच्छी तरह से वाकिफ है. इस फिल्म में दिलीप कुमार और मधुबाला की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री, भव्य और लार्जर देन लाइफ सेट्स और इसी के साथ नौशाद की धुनों को भी काफी पसंद किया जाता है. फिल्म के 63 साल (63 years) पूरे होने की खुशी में सायरा बानो ने दिलीप साहब से जुड़ी कुछ यादें शेयर की हैं.
सायरा बानो (saira banu) ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिलीप साहब के कुछ सीन्स हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने फिल्म के बारे में कुछ बातें भी शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने लंबे नोट में मुगले आजम और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के बारे में लिखा- भारतीय फिल्म जगत के इतिहास में मुगले आजम ने लोगों के दिलों में जो जगह बनाई है वो किसी और ने नहीं बनाई. दूरदर्शी के आसिफ के निर्देशन में बनी ये फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए सफलता का पैमाना बन गई.
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि फिल्म में दिलीप कुमार की परफॉर्मेंस ने चार चांद लगा दिए. एक्टर का किसी भी किरदार में जान फूंक देने की काबीलियत दर्शनीय है. उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति और भावनाओं के मेल ने आज भी लोगों को इस फिल्म से जोड़कर रखा है. फिल्म में मुगल सामराज्य का दौर दिखाया गया था. ये फिल्म 10 साल में बनकर तैयार हुई थी. शीश महल से लेकर फिल्म के गाने, नौशाद का म्यूजिक और कलाकारों के आउटफिट्स सब बेहद खास थे.
इंस्टाग्राम पर सायरा की एंट्री
सायरा ने अंत में कहा कि ये फिल्म हमें बार-बार इसकी प्रख्यात सफलता का स्मरण कराती है. फिल्म ने कई पीढ़ियों के फिल्ममेकर्स और एक्टर्स को प्रेरित किया है. ये फिल्म साबित करती है कि अगर सच्ची कला है तो समय के विपरीत भी लोग सराहना जरूर करेंगे. बता दें कि कुछ समय पहले ही सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर शिरकत की है. वे दिलीप साहेब की रेयर फोटोज और किस्से शेयर कर रही हैं.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Aug 05 , 2023, 10:25 AM