हल्द्वानी से सपा उम्मीदवार ने जिलाध्यक्ष के साथ भरा अपना नामांकन

Tue, Jan 25 , 2022, 04:00 AM

Source :

हल्द्वानी, 25 जनवरी (हि.स.)। हल्द्वानी में आज समाजवादी पार्टी के हल्द्वानी उम्मीदवार शोएब अहमद ने सपा के जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे के साथ अपना नामांकन भरा। शोएब अहमद ने बताया कि हल्द्वानी शहर के लोगों का भरपूर प्यार मुझे मिल रहा है। पिछली बार चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने 5 साल जनता की सेवा की है जबकि अन्य पार्टियों के नेता जीतने और हारने के बाद गायब हो गए थे। वह केवल चुनाव में ही दिखाई पड़ते हैं।
उन्होंने जनता से अपील की है कि इस बार हल्द्वानी सीट से उन्हें मौका दिया जाए क्योंकि वह लगातार जनता की सेवा के लिए तत्पर रहें हैं। इस दौरान वह विपक्ष पर निशाना साधने से भी पीछे नहीं हटे। उनकी माने तो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने जनता को लूटा है। साथ ही हल्द्वानी का भी कोई विकास नहीं हुआ। उनका कहना है कि वह हल्द्वानी शहर के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bangladesh Crisis: शेख हसीना पर अदालती फैसला आज, 'गोली मारो' के आदेश प्रसारित, और पूर्व प्रधानमंत्री का भावुक ऑडियो संदेश वायरल
रूस ने यूक्रेन के 36 ड्रोन को मार गिराया! पत्नी से विवाद के बाद पति ने पीया कीटनाशक, यादव ने की खट्टर से मुलाकात; जानिए देश- विदेश की खबरें
Delhi AQI Updates: राजधानी में छाई जहरीली धुंध की घनी परत! एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में, जीआरएपी तीन लागू किया गया
Piles of garbage: कचरा प्रबंधन टेंडर ठप, बैतूल में उठा बदबू-बीमारी का खतरा; क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर से की कचरा तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग 
Road Accident in Saudi Arabia: सउदी अरब में भीषण बस दुर्घटना! बस और डीजल टैंकर की टक्कर में 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत; मक्का की यात्रा के बाद मदीना जा रही थी बस

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups