चुनाव में असफलता के कारण सीएम हताश: पाटिल

Mon, Jan 24 , 2022, 09:44 AM

Source :

महानगर संवाददाता
मुंबई।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव में शिवसेना के चौथे स्थान पर खिसक जाने के कारण शिवसेना पक्ष प्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हताश हो गए हैं। अपनी पार्टी की हो रही दयनीय स्थिति को देखकर हुई निराशा के कारण वे भाजपा पर टिप्पणी करके अपनी छटपटाहट को दिखा रहे हैं। पाटिल पुणे में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रविवार का भाषण पहले के दशहरे के भाषण जैसा ही है। किसी व्यक्ति को अपनी गलती समझ मे आती है, लेकिन स्वीकार नहीं कर पाता है तो इस निराशा से छटपटाता है और दूसरे की गलती बताता है, ऐसा ही उद्धव ठाकरे के संबंध में हुआ है। नगर पंचायत चुनाव में शिवसेना चौथे स्थान पर खिसक कर आ गई है। लगभग 41 नगर पंचायतों में शिवसेना का खाता भी नहीं खुला है। इसी निराशा वे बोल रहे हैं कि छोड़ेंगे नही, दिखा देंगे, हमारे बल पर आप बड़े हुए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के मुख से यह भाषा शोभा नहीं देती है।
मुंबई में भाजपा-मनसे की युति नहीं
एक प्रश्न के उत्तर में पाटिल ने स्पष्ट किया कि मुंबई महानगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की युति का कोई भी प्रस्ताव नहीं है, व ऐसा कोई भी निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रधानमंत्री के विषय में जिस तरह से बोला है उसे देखते हुए पटोले की मानसिक जांच की आवश्यकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bangladesh Crisis: शेख हसीना पर अदालती फैसला आज, 'गोली मारो' के आदेश प्रसारित, और पूर्व प्रधानमंत्री का भावुक ऑडियो संदेश वायरल
रूस ने यूक्रेन के 36 ड्रोन को मार गिराया! पत्नी से विवाद के बाद पति ने पीया कीटनाशक, यादव ने की खट्टर से मुलाकात; जानिए देश- विदेश की खबरें
Delhi AQI Updates: राजधानी में छाई जहरीली धुंध की घनी परत! एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में, जीआरएपी तीन लागू किया गया
Piles of garbage: कचरा प्रबंधन टेंडर ठप, बैतूल में उठा बदबू-बीमारी का खतरा; क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर से की कचरा तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग 
Road Accident in Saudi Arabia: सउदी अरब में भीषण बस दुर्घटना! बस और डीजल टैंकर की टक्कर में 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत; मक्का की यात्रा के बाद मदीना जा रही थी बस

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups