कासगंज, 24 जनवरी (हि.स.)। जिले में भारतीय जनता पार्टी शक्ति केंद्रों पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन कर मतदाता सूची के पन्ना प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही हैं। सोमवार को सदर विधान सभा के शक्ति केंद्र नौ व दस पर पन्ना प्रमुखों के साथ वरिष्ठ नेताओं ने बैठक की। उन्हें जिम्मेदारी का बोध कराते हुए संगठन हित में कार्य करने के निर्देश दिए है।
पूर्व चेयरमैन डा. शशिलता चौहान के नदरई गेट स्थित अपने आवास पर शक्ति केंद्र नौ व दस के कार्य करता हूं का सम्मेलन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि ज्ञानप्रकाश गुप्ता, डा. शशिलता चौहान, विजयलक्ष्मी कश्यप, सुनील पांडेय, सुमित कुमार रहे। भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने पन्ना प्रमुखों को उनके दायित्व के बारे में जानकारी दी। कबीर प्रताप सिंह, प्रशान्त सिंह कश्यप, ओम प्रकाश वर्मा, दीपक कश्यप, धीरेंद्र आनन्द, निशान्त सिंह, अरुण कुमार साहू समेत अन्य पन्ना प्रमुख मौजूद रहे।
शहर के अशोक नगर में डीएसएन पब्लिक स्कूल पर शक्ति केंद्र एक, दो व तीन के पन्ना प्रमुख के साथ बैठक हुई। राजस्थान से आए प्रवासी लोकेश खंडेलवाल, जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने बताया कि पन्ना प्रमुखों को बूथ अध्यक्षों के साथ मिलकर अपने-अपने मतदाता सूची के पन्नों के मतदाताओं से संपर्क करना है। सुरेशचंद्र माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को को संबोधित किया। उत्तमचंद्र पाथरे, केके सक्सेना, तारिक सिद्दीकी, नन्हे बाबू, दिनेश भास्कर, संजीव गिरहार, कृपाशंकर गोला, संदीप मिश्रा, करन प्रताप सिंह, सोनू कुशवाह, गौरव गोस्वामी, राहुल गिरहार, विकास गोस्वामी मौजूद रहे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 24 , 2022, 06:53 AM