उत्तरकाशी, 24 जनवरी (हि.स.)। गंगोत्री विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार विजयपाल सजवाण ने पांचवें विधानसभा चुनाव का नामांकन पत्र भरा। सोमवार को सजवाण ने शुभमुहूर्त करीब 1.15 बजे दोपहर को रिटर्निंग अफसर भटवाड़ी के पास अपना नामांकन पत्र भरा।
विजयपाल ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने आज बतौर कांग्रेस उम्मीदवारअपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्हें विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र से मिल रहा अपार जनसमर्थन से निश्चित रूप से बड़ी जीत दर्ज कर विकास की रुकी गति को पटरी पर लाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि गंगोत्री क्षेत्र सहित उत्तरकाशी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, पट्टी स्तर पर मिनी स्टेडियम का निर्माण, सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष की भूमिका का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए पिछले 5 सालों से जनता की समस्याओं को सड़क से सदन तक उठाने का कार्य किया है। भाजपा के राज्य में हर वर्ग संघर्ष कर रहा है। कांग्रेस चुनाव के लिए और जनता की समस्याओं के निवारण के लिए पूरी तरह तैयार है। जनता के आशीर्वाद से हम गंगोत्री से भारी जनसमर्थन से जीत रहे हैं और निश्चित ही 10 मार्च को अगली सरकार कांग्रेस की बननी तय है।
इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, पूर्व राज्य मंत्री घनानंद नौटियल ,पूर्व अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़ , विजेंदर नौटियल, भूपेश कुडिया मौजूद रहे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 24 , 2022, 06:39 AM