चंडीगढ़, 24 जनवरी (हि.स.)। आम आदमी पार्टी द्वार मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में घोषित भगवंत मान को आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग द्वारा 31 जनवरी तक रैलियों तथा रोड शो पर रोक लगाई गई है। रविवार को भगवंत मान धूरी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे तो यहां लोगों का हुजू उमड़ा। भगवंत मान ने उन्हें हटाने की बजाए संबोधित करना शुरू कर दिया। भगवंत मान ने अपने विधानसभा क्षेत्र में रविवार को चुनाव प्रचार शुरू किया। इस प्रचार के दौरान चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। इसके चलते सोमवार को निर्वाचन अधिकारी ने भगवंत मान को नोटिस जारी किया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 24 , 2022, 06:04 AM