Yeh Jawani hai diwani को कटरीना कैफ ने कर किया था मना, दीपिका पादुकोण का रोल हुआ था ऑफर

Thu, Jun 01, 2023, 05:13

Source : Hamara Mahanagar Desk

Yeh Jawani hai diwani: बहुत कम लोग जानते हैं कि अयान मुखर्जी की फिल्म ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawani hai diwani ) के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की बजाय कटरीना कैफ पहली चॉइस थी। 31 मई को इस फिल्म को रिलीज हुए 10 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने काफी अच्छा व्यापार किया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अहम भूमिका थी। वहीं, फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे। 

दीपिका पादुकोण की फिल्म कटरीना कैफ को हुई थी ऑफर?
इस फिल्म से जुड़े एक सूत्रों ने अब खुलासा किया है कि पहले यह रोल कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को ऑफर हुआ था। सूत्रों ने पिंकविला को बताया है, "जी हां, आपने सही सुना है। करण जौहर और अयान मुखर्जी ने नैना की भूमिका के लिए कटरीना कैफ को अप्रोच किया था। कटरीना के नाम पर मुहर भी लग गई थी। उनकी डेट्स भी चर्चा करके ब्लॉक कर ली गई थी लेकिन उन्होंने अचानक मना कर दिया। इसके पीछे कारण यह है कि कटरीना कैफ को यश राज फिल्म की धूम 3 का प्रस्ताव आ गया था और आदित्य चोपड़ा को जो डेट चाहिए थी, वह ये जवानी है दीवानी के साथ क्लैश कर रही थी। कैटरीना कैफ ने कभी भी आमिर खान के साथ काम नहीं किया था। उन्होंने ये जवानी है दीवानी की बजाय धूम 3 का चयन किया।"

धूम 3 में अपने रोल को लेकर क्या सोचती है कटरीना कैफ?
सूत्रों ने आगे कहा कि कटरीना कैफ ने करण जौहर को मना लिया क्योंकि आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) की फिल्में भी करण जौहर की फैमिली की ही फिल्में मानी जाती है। धूम 3 में कटरीना कैफ के रोल की लंबाई देखने के बाद उन्हें अपने भूल पर पछतावा हुआ होगा अगर वह ये जवानी है दीवानी का चुनाव करती तो वह फिल्म के हर सीन में नजर आती।

कटरीना कैफ जल्द किस फिल्म में नजर आने वाली है?
कटरीना कैफ ने विक्की कौशल से शादी कर ली है। अब वह जल्द टाइगर 3 फिल्म में नजर आने वाली है। वहीं, दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी की है। दोनों काफी खुश नजर आते है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups