आभूषण देने के नाम पर धोखाधड़ी

Wed, May 31, 2023, 09:36

Source : Hamara Mahanagar Desk

दो आरोपी गिरफ्तार
दो हजार की नोट मिलने की वजह से धोखाधड़ी
मुंबई :
एलटी मार्ग पुलिस ने एक ज्वेलर्स के व्यवसायी (jewelers dealer) के साथ हुई 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी (Fraud) के मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी राजस्थान के रहनेवाले हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दो दिन तक गांव के बाहर उनका इंतजार करती रही। जैसे ही आरोपी गांव से बाहर निकलने लगे, पुलिस ने उनका पीछा किया और फिर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम हुकुम सिंह राजपूत (25) और छत्तर सिंह राजपूत (20) है। अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। 
एलटी मार्ग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोल्ड के कारोबारी मनीष सोनी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें कहा गया कि गोल्ड का आभूषण देने के नाम पर उनके साथ 42 लाख रुपये (42 lakh rupees) की धोखाधड़ी की हुई है। सोनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि झवेरी बाजार में उसकी यशोदा जगदीश एंड संस के नाम से सोने के आभूषण की दुकान है। 19 मई को सोनी हैदराबाद के हाई-टेक एक्जीबिशन सेंटर में गोल्ड एग्जीबिशन (gold exhibition) में गए थे। वहां उनकी पहचान हुकम सिंह नाम के व्यक्ति से हुई। उसने खुद को सोने के आभूषणों का व्यापारी बताया। इसके बाद मुंबई में आभूषण देने के नाम पर उसने दूसरे व्यक्ति को वहां भेजकर पैसे ले लिए। इसके बाद फरार हो गया।

सीसीटीवी से मिला सुराग
पुलिस ने जब जांच शुरू की तब पता चला कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद पैसे लेकर मुंबई से मीरारोड (Mira road) की तरफ गए। व्हां से पैसे अपने साथ लेकर राजस्थान चले गए। पुलिस को आरोपियों के यहां से जाने का सीसीटीवी मिल गया था। जिसके आधार पर जांच शुरू की गई और पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। जिसके बाद गुजरात के रास्ते पुलिस राजस्थान पहुंची और आरोपियों को पकड़ लिया। 

दो दिन आरोपियों का इंतजार करती रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि आरोपी राजस्थान के कुकावास गांव में छिपकर बैठे थे। यह ऐसा गांव है जहां आरोपियों को संरक्षण मिलता है। यानी यदि कोई आरोपी यहां पहुंचता है तो पुलिस उसे इस गांव से गिरफ्तार नहीं करके ले जा सकती। इसलिए पुलिस ने दो दिन तक गांव के बाहर ही आरोपियों का इंतजार किया। जैसे ही आरोपी गांव के बाहर निकाला पुलिस ने उसे दबोच लिया। कि किलोमीटर पीछा करने के बाद आरोपियों को पकड़ने में पुलिस कामयाब हुई। 

दो हजार की नोट ने दिया चकमा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जिन दो आरोपोयों को गिरफ्तार किया है, उसमें से हुकुम सिंह की बात सोनी से लगातार हो रही थी। आरोपियों को जो 42 लाख रुपये दिए गए थे, उसमें सभी दो हजार के नोट थे। आरोपियों को लगा कि दो हजार की नोट अब बंद हो गई है। अगर वे दो हजार की नोट लेकर भाग जाएंगे, तो इसकी शिकायत भी नहीं होगी। इसीलिए आरोपी यहां से पैसे लेकर भाग गए। 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups