महानगर संवाददाता
मुंबई। महाविकास आघाड़ी सरकार में सहयोगी कांग्रेस, मनपा चुनाव को लेकर आक्रामक हो गई है. शिवसेना पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि मुंबई की बदहाल परिस्थिति के लिए मनपा की सत्ता पर काबिज शिवसेना जवाबदार है। मुंबई कांग्रेस के संयोजन में नाशिक के इगतपुरी स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में निरुपम कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि मुंबई को संभालने में शिवसेना जिस तरह नाकाम हुई है, यही मुद्दा लेकर कांग्रेस चुनाव में आम जनता के बीच जाएगी। निरुपम ने कहा कि मुंबई मनपा चुनाव में किसी के साथ गठबंधन करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता इच्छुक नहीं है. लेकिन किसी के साथ गठबंधन करना है या नहीं, इसका अंतिम निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेता लेंगे। उन्होंने कहा कि मराठी को महाराष्ट्र में उच्च दर्जा देना चाहिए। पंडित नेहरू ने भी हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाया और अंग्रेजी को व्यापार के लिए भाषा बनाया। इसलिए अपनी बोली और भाषा को प्राधान्य दिया जाना चाहिए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 22 , 2022, 10:34 AM