महानगर संवाददाता
मुंबई। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार के लिए विश्व भर में रहने वाले उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए ‘’अबकी बार उत्तर प्रदेश में राम राज्य की तैयारी’’ नाम की डिजिटल प्रचार मुहिम शुरु की गई है। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में इस प्रचार मुहिम का शुभारंभ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने किया। यूपी चुनाव में भाजपा के पक्ष में 500 से अधिक एनआरआई प्रचार करेंगे। पाटिल ने इस मुहिम के संयोजक संतोष गुप्ता का अभिनंदन करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने और यूपी में योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश का विकास हुआ है। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद कानून और व्यवस्था की स्थितिठीक हुई है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से लेकर विभिन्न आक्रमणकारियों की तरफ से ध्वस्त किए गए मंदिरों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म यूपी में फिर से योगी सरकार बनाने में उपयोगी साबित होगी। मुहिम के संयोजक संतोष गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश का जो भी शुभचिंतक है, वह इस मुहिम से जुड़ेगा और यूपी में रहने वाले लोगों से कहेगा कि वहां पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार लेकर आएं। उन्होंने कहा कि यह कैंपन सात चरणों में चलेगा। इसमें हम 30 सेकंड के छोटे-छोटे वीडियो डालते हैं, जिसमें यूपी की समस्याओं का जिक्र किया जाता है। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में अलग-अलग देशों से 500 कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष माधव भंडारी, प्रदेश महासचिव श्रीकांत भारतीय आदि उपस्थित थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 22 , 2022, 10:28 AM