चंडीगढ़ में PM मोदी श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे, कल पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा
अमृतसर। पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल (CM Parkash Singh Badal) का मंगलवार रात को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 25 अप्रैल को रात 7.42 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बादल देश की राजनीति के सबसे बुजुर्ग नेता (oldest leader) थे। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है, जिसमें दो दिन पूरे देश में लगा ध्वज आधा झुका दिया जाएगा। वहीं सभी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। पंजाब में कल गुरुवार को सरकारी छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) दोपहर करीब 12 बजे चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। वे यहां पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देंगे
चंडीगढ़ के शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) कार्यालय में अंतिम दर्शन
उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिरोमणि अकाली दल के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में रखा गया है। दोपहर 12 बजे के बाद चंडीगढ़ से बठिंडा के लिए शव यात्रा निकाली जाएगी। वहीं कल यानी गुरुवार को उनका संस्कार पैतृक गांव बादल में दोपहर 1 बजे किया जाएगा।
यहां बठिंडा-बादल रोड पर किन्नुओं के बाग में 2 एकड़ में जगह खाली की जा रही है। गांव के श्मशान घाट में जगह कम होने के कारण उनका अंतिम संस्कार खेत में किया जाएगा। पूर्व CM के देहांत की सूचना के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मोहाली स्थित अस्पताल पहुंचे। उनके अलावा भाजपा नेता सुनील जाखड़ भी देर रात फोर्टिस अस्पताल पहुंचे और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल से मुलाकात की।
नरेंद्र मोदी भी छूते थे पैर
सियासी तौर पर उनका रसूख इस कदर था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके पैर छूते थे। उन्होंने 75 साल का सफल राजनीतिक जीवन जिया। इस दौरान वह 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने लगातार 11 चुनाव जीते। पिछले साल वह अपनी सीट लंबी से चुनाव हार गए थे। उसके बाद वह सियासी तौर पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहे। केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों का विरोध हुआ तो शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था। इसके बाद प्रकाश सिंह बादल ने अपना पद्म विभूषण तक लौटा दिया था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 26 , 2023, 10:42 AM