महानगर संवाददाता
मुंबई। इस साल होने वाले मनपा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा की अध्यक्षता और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया की उपस्थिति में भाजपा की बैठक आयोजित की गई। दादर स्थित वसंत स्मृति भवन मुंबई भाजपा कार्यालय में गुरुवार -शुक्रवार चली बैठक में मुंबई भाजपा पदाधिकारियों के अलावा मोर्चा,प्रकोष्ठ और सभी जिला अध्यक्षों से मनपा चुनाव में पार्टी को कैसे जीत मिलेगी इस पर सह संगठन मंत्री ने गंभीरता पूर्वक चर्चा की। चुनाव के मद्देनजर शिव प्रकाश ने मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को अलग -अलग जवाबदारी दी है। इसमें युवा मोर्चा को मुंबई के प्रत्येक बूथ पर मोर्चा के पांच कार्यकर्ताओं को हमेशा सक्रिय रहने,स्लम सेल को झोपड़पट्टी के हर घर में पार्टी का झंडा लगाने और युवती, सोशल मीडिया को केंद्र सरकार के योजनाओं को अधिक से अधिक जनता पहुंचाने और विपक्षी दल को जवाब देने का निर्देश दिया गया ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनपा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की हुई दो दिवसीय बैठक में सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने चुनाव को जीतने के लिए रणनीति बनाई ।इसमें पार्टी के पदाधिकारियों को जमीन स्तर पर जाकर जनता से संवाद साधने के अलावा संगठन को अधिक से अधिक मजबूत करने के लिए कहा। इस दो दिन के बैठक में पहले दिन मुंबई भाजपा के पदाधिकारियों तो दूसरे दिन सभी मोर्चा,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सभी जिलाध्क्षों को बुलाया गया था।इस दौरान प्रदेश के सह-प्रभारी जयभान सिंह पवैया,मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा,उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी,युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना सहित सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उपस्थित थे



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 21 , 2022, 10:29 AM