पटना 19 अप्रैल (वार्ता)। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राज्यसभा राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने आज कहा कि बिहार में 'लालू और बालू' का रिश्ता अटूट है, इसलिए राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के सत्ता में आते ही बालू माफियाओं का दुस्साहस बढ़ जाता है और इसी का परिणाम है कि एक महिला अधिकारी पर जानलेवा हमला हुआ है। श्री मोदी ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खनन विभाग राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पार्टी को सौंप कर बिल्ली को दूध की रखवाली देने-जैसा फैसला किया है। उन्होंने कहा कि बालू माफिया सुभाष यादव को राजद ने चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था। दूसरे बालू माफिया राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव बलात्कार के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि इन्हीं सुभाष यादव और अरुण यादव ने श्रीमती राबड़ी देवी के आठ फ्लैट एक ही दिन में पांच करोड़ 28 लाख में खरीदे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बालू माफिया राजद की पॉलिटिकल फंडिंग करता है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 19 , 2023, 08:03 AM