कहा- ना किसी ने मुझे समझाया, ना तसल्ली दी
बेंगलुरु। कर्नाटक में भाजपा के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar) सोमवार सुबह बेंगलुरु में कांग्रेस में शामिल हो गए। टिकट ना मिलने से दो दिन पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। शेट्टार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद थे।
शेट्टार बोले- टिकट ना मिलने से मैं हैरान था
शेट्टार ने कहा, 'मैंने कल भाजपा से इस्तीफा (resigned from the BJP) दिया था और आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया। मैं पूरे मन से कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। कई लोग इस बात से हैरान हैं कि नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे नेता ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। भाजपा ने मुझे हर पद दिया और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया।'
'पार्टी का वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे लगा कि मुझे टिकट मिलेगा, लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रहा है तो मैं हैरान रह गया। मुझसे इस बारे में किसी ने बात नहीं की। ना ही मुझे समझाने की कोशिश की। यहां तक कि मुझे तसल्ली भी नहीं दी गई कि मुझे क्या पद दिया जाएगा।'
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने विधानसभा चुनाव में नॉमिनेशन भरने के लिए शेट्टार को फॉर्म बी दिया। ऐसा माना जा रहा है कि शेट्टार अपनी परंपरागत हुबली-धारवाड़ (सेंट्रल) सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।
सिद्धारमैया बोले- शेट्टार के आने से 150 सीटें जीतेगी कांग्रेस
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि RSS से होने के बावजूद शेट्टार एक सेक्युलर व्यक्ति हैं। जैसा व्यवहार भाजपा ने उनके साथ किया, वैसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। भाजपा ने उनके समुदाय (लिंगायत) और उनके समर्थकों का अपमान किया है। उनके आने के बाद कांग्रेस राज्य में 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 17 , 2023, 11:19 AM