कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। शाह अपराह्न 12.30 बजे अंडाल हवाई अड्डे पहुंचेंगे, जहां से वह दोपहर में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए बीरभूम जिले के सूरी (Suri in Birbhum district) जाएंगे। वह सूरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे।
गृह मंत्री शाम को कोलकाता लौटेंगे और राज्य के पार्टी नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक करेंगे। वह दक्षिणेश्वर मंदिर (Dakshineswar temple) भी जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। वह शनिवार को नयी दिल्ली लौटेंगे।
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता एवं नंदीग्राम से भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) ने ट्विटर पर कहा, “माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का पश्चिम बंगाल की यात्रा पर हार्दिक स्वागत है। आपकी उपस्थिति हमें प्रेरित करती है और बंगाल भाजपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाती है। पश्चिम बंगाल के लोग आपके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”
गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के कारण श्री शाह की इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 42 में से 18 सीटों पर जीत हासिल की थी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 14 , 2023, 12:18 PM