Hindenburg Report : विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 13 मार्च तक स्थगित

Mon, Feb 13 , 2023, 01:41 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य रजनी पाटिल के निलंबन और हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Report) को लेकर चल रहे भारी हंगामे के बीच सोमवार को सदन की कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही राज्यसभा (Rajya Sabha) में बजट सत्र (Budget Session) का पहला चरण संपन्न हो गया। सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रश्नकाल के शुरू होने के साथ ही सदन के स्थगित करने की घोषणा की। पहले उन्होंने प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग की और रजनी पाटिल के निलंबन का मुद्दा उठाया।
सभापति ने कहा कि सदन चलाने में विपक्ष सहयोग नहीं करना चाहता है। उन्होंने कहा कि सदस्यों को जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करना चाहिए। लेकिन नारेबाजी कर रहे सदस्यों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने प्रश्नकाल की शुरुआत में ही सदन की कार्यवाही 13 मार्च 2023 तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

अडानी मुद्दे पर विपक्षी सांसदों द्वारा नारेबाजी के बीच राज्यसभा 13 मार्च, सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई। बजट सत्र का दूसरा भाग 13 मार्च से शुरू होगा। pic.twitter.com/3miBn5wOa8

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2023

 

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups