मुंबई, 12 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल (Jayant Patil) ने रविवार को आशा व्यक्त किया कि राज्य के नए राज्यपाल रमेश बैस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कठपुतली नहीं बनेंगे।
पाटिल ने कहा कि महापुरुषों का अपमान कर संविधान के विरुद्ध कार्य करने वाले और असंवैधानिक सरकार को शपथ दिलाने वाले लोगों के कारण राज्यपाल के पद की गरिमा और गौरव धूमिल हुई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) का इस्तीफा स्वीकार करने और राज्य के नए राज्यपाल के रूप में रमेश बैस (Ramesh Bais) को नियुक्त करने के बाद पाटिल ने अपने ट्वीट में कहा कि महा विकास अघाड़ी ने सरकार से राज्यपाल बदलने की मांग की थी, इसीलिए हम महाराष्ट्र में नए राज्यपाल का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि नए राज्यवाल पिछले राज्यपालों की तरह भाजपा की कठपुतली नहीं बनेंगे। पाटिल ने राज्य के महापुरुषों छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा-सावित्रीमाई फुले, राजर्षि शाहू महाराज और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
नवीन राज्यपाल आधीच्या महोदयांप्रमाणे भाजपच्या हातचे बाहुले बनणार नाहीत, अशी आशा करूयात.
— Jayant Patil- जयंत पाटील (@Jayant_R_Patil) February 12, 2023
छत्रपती शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा- सावित्रीमाई फुले, राजर्षी शाहू महाराज, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांचा विजय असो !



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 12 , 2023, 01:00 AM