किसानों को योजनाओं से बाहर किया भाजपा सरकार ने : कमलनाथ

Tue, Feb 07 , 2023, 02:14 AM

Source : Uni India

भोपाल, 07 फरवरी (वार्ता)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) ने आज भारतीय जनता पार्टी सरकार पर अनुुसूचित जाति-जनजाति के किसानों को सूरजधरा और अन्नपूर्णा योजना से बाहर करने का आरोप लगाया। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) जनता के सवालों का जवाब नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि हर जाति के सीमांत और लघु किसान को सूरजधरा और अन्नपूर्णा योजना में शामिल करके रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार ने सबको तो जोड़ा नहीं बल्कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के जिन किसानों को पहले से इस योजना का लाभ मिलता था, उनको भी लाभ से वंचित कर दिया।

 

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups