तेलंगाना मंत्रिमंडल ने 2023-24 के लिए राज्य बजट को दी मंजूरी

Sun, Feb 05 , 2023, 01:13 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

हैदराबाद, 05 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना मंत्रिमंडल ने रविवार को यहां प्रगति भवन में हुई बैठक में राज्य के 2023-24 के बजट को मंजूरी दे दी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने की।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट में कहा गया, “मंत्रिमंडल ने बजट प्रस्तावों को मंजूरी देने से पहले इस पर चर्चा की।”
वित्त मंत्री टी हरीश राव छह फरवरी को सुबह 10.30 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे। विधायी मामलों के मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी बाद में विधान परिषद में बजट पेश करेंगे। सात फरवरी को बैठक नहीं होगी। कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) के निर्णय के अनुसार बजट सत्र 12 फरवरी तक चलेगा। बजट पर आम चर्चा और मंत्री का जवाब आठ फरवरी को होगा।

ముఖ్యమంత్రి శ్రీ కె. చంద్రశేఖర్ రావు అధ్యక్షతన ప్రగతి భవన్ లో ముగిసిన రాష్ట్ర కేబినెట్ సమావేశం. బడ్జెట్ ప్రతిపాదనలపై చర్చించి ఆమోదం తెలిపిన రాష్ట్ర కేబినెట్.

— Telangana CMO (@TelanganaCMO) February 5, 2023

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups